विशाल पठानिया बने ग्राम सुधार सभा गसोता के अध्यक्ष

विशाल पठानिया को आम सहमति से ग्राम सुधार सभा गसोता का अध्यक्ष चुन लिया है। रविवार को हुई सुधार सभा की बैठक में यह चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव सभा की बैठक की अध्यक्षता पंचायत उप प्रधान मान सिंह ने की। नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।

जिसमें वरिष्ठ उप-प्रधान बलदेव सिंह और कुलबीर, सचिव दलजीत सिंह, सह सचिव योगराज शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, लेखाकार चुन्नीलाल शर्मा के अलावा सदस्य सुरजीत सिंह, यशपाल राणा, ओम प्रकाश (टीटू) को सर्वसम्मति से चुना है।

सभा प्रधान पठानिया ने कहा कि सबसे पहले जो स्थानीय लोगों ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसको इमानदारी से निभाऊंगा। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान चुन्नीलाल शर्मा जागीर, मनसुख पठानिया, हंसराज शर्मा अजीत कंबर, अजय शर्मा, कांशी राम, और भी अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pkvHnQ

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box