पेड़ से लटका मिला 22 साल के युवक का शव; मां ने कहा- कुछ दिन पहले दोस्त से हुआ था विवाद

मंडी जिले के सुंदरनगर में एक 22 साल के युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की मां ने बताया कि सागर रविवार दोपहर घर से बाहर गया था। कुछ समय पहले ही उसका दोस्त रवि से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब रवि ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान 22 साल के सागर के रूप में हुई है। जो समकल डाकघर ऊप्पर बहली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, BSL पुलिस थाना से कुछ किलोमीटर दूर युवक की लाश मिली है, जो पेड़ पर स्वेटर से बंधे फंदे पर लटकी थी। उसके पैर व घुटने जमीन से लग रहे थे। मृतक का मोबाइल घटना से 10 फीट की दूरी पर मिला है। छानबीन से लगता है कि वहां पर आग भी जलाई गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
युवक का शव पेड़ पर स्वेटर से बंधा हुआ था। उसके पैर भी जमीन से टकरा रहे थे।- प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mkHbpo

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box