हिमाचल प्रदेश के गवर्नर बंडारू दत्‍तात्रेय की गाड़ी तेलंगाना में दुर्घटनाग्रस्‍त; अनियंत्रित होकर नीचे उतर गई

हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय की गाड़ी सोमवार को तेलंगाना में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है। हादसा यादरी भुवानागिरी जिला में हुआ। किसी को चोट नहीं आई है। गवर्नर भी बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने अन्य गाड़ी से उनके गंतव्य तक ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल दत्‍तात्रेय तेलंगाना के रहने वाले और आजकल राज्‍य के दौरे पर है। सोमवार को वे तेलंगाना से नालकोंडा जा रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बताया जा रहा है वह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को जैसे ही हादसे की खबर मिली, उन्होंने फोन करके हालचाल पूछा। राज्‍यपाल ने पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होने की जानकारी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Himachal Pradesh Governor Bandaru Dattatreya's car accident in Telangana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oN7JkO

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box