औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। पुलिस व प्रशासन सड़क हादसों को रोकने के लिए कोशिशें लगातार कर रहे है, लेकिन लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही व तेज रफ्तारी से आकंड़ों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीबीएन की सड़कों पर कोई ऐसा दिन होगा जब सड़कों पर कोई हादसे का शिकार न बना हो।
2019 में 14 दिसबंर तक सड़क हादसों में 64 लोगों की मौत व 227 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि इस वर्ष 69 लोग अपनी जान सड़क हादसों में गंवा चुके और 175 लोग घायल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा हादसे बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर होते क्योंकि वाहनों की रफ्तार एनएच पर अधिक रहती है और लोग लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान भी खतरें में डालते है।
पुलिस भी हादसों को रोकने के लिए इस साल अब तक तेज रफ्तारी के 604 चालान काट चुकी हैं जबकि बीते साल सिर्फ 77 वाहनों के चालान काटे थे। जिला बद्दी पुलिस की फाइलों में दर्ज आंकड़े यह बयां कर रहे हैं कि हर माह कई अनमोल जिंदगियां बीबीएन की सड़कों पर या तो अपनी गलती से दम तोड़ रही है या फिर दूसरे वाहन चालक की गलतियों से।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि बीबीएन में सड़क हादसों को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे है। तेज रफ्तारी व लापरवाही से होने वाले हादसों को रोकने के लिए 604 चालान काटे जा चुके है जबकि बीते साल सिर्फ 77 वाहनों के चालान काटे गए थे। सड़कों पर नियमों की अवहेलना करने वालों को बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा।
कब कितनी मौतें हुई
वर्ष हादसे मौतें
2008 190 92
2009 170 70
2010 151 87
2011 152 55
2012 182 59
2013 195 63
2014 200 64
2015 167 76
2016 182 80
2017 179 66
2018 181 51
नए साल से शुरू होगा फोरलेन का कार्य
बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे को फोरलेन में तबदील किया जाना है, जिसकी प्रक्रिया जोरों से चली हुई है। एनएचएआई के अनुसार नए साल के जनवरी माह के बीच फोरलेन का कार्य शुरू हो सकता है। जिसके बाद सड़क हादसों में कमी हो सकती है, क्योकिं एनएच पर वाहनों की अवाजाही अधिक रहती है, लेकिन सड़कें यातायात के मुताबिक उपलब्ध नही है।
यहां होते हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे
बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर बागबानियां, खेड़ा, किश्नपुरा, मानपुरा, भुड्ड, मलपुर के अलावा दूसरे एरिया बरोटीवाला, झाड़माजरी, बद्दी-साई मार्ग, बद्दी बाईपास मार्ग व अन्य सड़कों पर हादसे अधिक होते है। इसके अलावा नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर हादसों के लिए संवेदनशील रहा है।+
पुलिस व लोनिवि की ओर से भी कई प्वाइंट ब्लैक स्पॉट घोषित किए है, लेकिन वहां पर हादसों को रोकने के लिए कोई उचित कदम नही उठाए गए है, ताकि लोगों को हादसों के प्रति जागरूक किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/383Zqub
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box