किसान हितों में बनाए गए कृषि कानूनों की आड़ में राजनीति कर रही कई पार्टियां

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने कहा कि सरकार ने कृषि सुधार कानून किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाए हैं। किसानों की आड़ में राजनीतिक दल अपनी राजनीति कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं।

किसान मोर्चा प्रदेश भर में किसानों को इन कानूनों के बारे में जागरूक करेगा। प्रदेश में 12 दिसंबर से जन जागरण अभियान शुरू किया है जिसके तहत तीन लाख किसान परिवारों तक पत्रक पहुंचाए जाएंगे।
सोलन मेें सोमवार को पत्रकारों बातचीत में संजीव देष्टा ने आरोप लगाया कि जो सड़कों पर उतर कर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं वह वास्तव में किसान ही नहीं हैं।

यह सभी सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन वह इस कोशिश में कभी भी सफल होने वाले नहीं हैं। भारत के किसान और नागरिक सब जान चुके है कि यह केवल षड्यंत्र है। जो भी वास्तव में किसान हैं वह अपने खेतों में काम कर रहे हैं।

मंडियों में कोल्ड स्टोर किए जा रहे हैं स्थापित

बिहार विधानसभा और राजस्थान के पंचायती राज चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है क्योंकि किसानों ने ही वहां भाजपा को बहुमत दिया है। किसानों की आय को दोगुना करने का हर संभव प्रयास किया जा रह है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के द्वारा कृषि संबंधित योजनाओं लागू कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

मंडियों का विकास किया जा रहा है कोल्ड स्टोर स्थापित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कानूनों को लेकर भ्रमित करने वालों को किसान मोर्चा जल्द बेनकाब करेगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के इंद्र सिंह मेहता, प्रेम चौहान, नरेंद्र ठाकुर, स्वरूप ठाकुर व सुरेश शर्मा मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोलन में पत्रकारों से बात करते किसान मोर्चा के संजीव देष्टा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gN10Ey

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box