प्रदेश में पहले की तरह अब संडे काे भी बाजर खुले रहेंगे। आम जनता और विभिन्न ट्रेड संघों की मांग पर विचार करने के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल ने संडे काे बाजार खुले रखने की मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की बैठक से पहले शिमला होटल एवं रेस्तरां संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से रविवार के दिन भोजन एवं खाद्य सामग्री की दुकानें, रेस्तरां, ढाबा व कैफे खुले रखने की अनुमति देने का आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना संक्रमण के चलते चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की छूट दी है। अब इन चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। कैबिनेट ने चिनाब नदी पर बनने वाली तीन पनबिजली परियोजनाओं को एसजेवीएनएल को आवंटित करने पर भी मुहर लगाई है।
निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कैबिनेट ने जिलों में डीसी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कोरोना संक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई। कैबिनेट ने चिनाब घाटी में 104 मेगावाट तांदी, 130 मेगावाट राशिल और 267 मेगावाट साच खास जल विद्युत परियोजनाओं को एसजेवीएनएल को आवंटित करने पर सहमति जताई। वहीं, सामाजिक कार्यक्रमों में अभी भी 50 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो पाएंगे। इसे लेकर पहले से जारी निर्देश जारी रहेंगे।
स्कूलाें में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी
मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले सभी स्कूल 12 फरवरी, 2021 तक बंद रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। निजी स्कूलों द्वारा लगाए जा रहे अत्यधिक फीस वसूलने के मुद्दे पर भी विचार किया और संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा के उप-निदेशकों को सदस्य के रूप में शामिल कर समिति गठित की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mJ6Jgg
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box