ओल्ड बस स्टैंड से मालरोड काे जाेड़ने केे लिए बनाए गए ओवरब्रिज पर कुछ लाेगाें ने दुकानें लगा दी हैं। इससे बस स्टैंड से आने जाने वाले लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से कई बार यहां से दुकानें हटाई भी गई, लेकिन इसके बावजूद यहां दुकानें लगा दी जाती हैं।
इन अस्थायी दुकानों के लगने से इस ओवरब्रिज पर साेशल डिस्टेंसिंग रखनी भी मुश्किल हाे रही है। वहीं, लाेअर बाजार में भी कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के आगे बिक्री के लिए सामान रखते हैं तथा दूसरे क्षेत्रों से आने वाले कुछ लाेग अपनी अस्थाई दुकानें स्थापित कर देते हैं। जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी और किसी भी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है।
क्रिसमस और नववर्ष के लिए बाहरी राज्य से पर्यटक भी काफी संख्या में शिमला आ रहे हैं। ऐसे में इस तरह से ओवरब्रिज पर दुकानें सजने से लाेगाें काे चलने फिरने में दिक्कतें आएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34IOBwS
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box