आठ दिन आता हूं, थमा दिया 12291 रुपए का पानी का बिलः रामलाल

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर ने शिमला जल प्रबंधन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। रामलाल ठाकुर ने कहा कि वह शिमला में एक महीने में केवल 8 दिनों के लिए आते हैं। इस दौरान वह विधानसभा स्थित सरकारी आवास में ठहरते हैं। उन्होंने कहा कि इन आठ दिनों का ही उन्हें जल प्रबंधन निगम ने 12 हजार 291 रुपए का बिल थमा दिया है।

उन्होंने पूछा क्या आठ दिन में कोई इतना पानी खर्च कर सकता है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की पिछली बार भी उन्हें 14 हजार रुपए का बिल दिया था। जब बिल दुरुस्त करवाया तो 2609 रुपए का बिल बना। उन्होंने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से मांग की है कि इस मामले पर संज्ञान लें ताकि जनता से लूट न हो सके।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप पर भी लगाए आरोप

रामलाल ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का विधानसभा में फ्लैट नंबर 312 उनको अलॉट हुआ है। फ्लैट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ताला लगाया हुआ है। सुरेश कश्यप ने विधायक रामलाल ठाकुर के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ माह पहले सरकारी आवास खाली कर चुके हैं। एसडीओ को भी लिखित रुप में इस बारे सूचित किया किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Come eight days, gave a water bill of Rs 12291: Ramlal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3msp1Sz

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box