पास देते एचआरटीसी बस सड़क से हुई बाहर ड्राइवर ने हैंडब्रेक लगाकर बड़ा हादसा बचाया

शिमला के पास बल्देयां में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। बल्देयां में एचआरटीसी बस एक अन्य बस को पास देते हुए सड़क से बाहर हो गई। ड्राइवर तिलकराज ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल हैंड ब्रेक लगाकर बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। इससे बस में सवार लोग सुरक्षित बच गए।
एचआरटीसी की यह बस मूलकोटी से शिमला आ रही थी।

सुबह करीब 9 बजे यह बस बल्देंया के समीप एक अन्य बस को पास देते समय सड़क से बाहर हो गई। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की आंखों में अचानक शीशे से सूरज की रोशनी पड़ गई, जिस कारण यह बस सड़क से बाहर हो गई। मगर ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लेते हुए तत्काल हैंड ब्रेक लगाकर बस कि गिरने से बचा लिया। बस में 23यात्री सवार थे, जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही एचआरटीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क पर लाया गया और तब जाकर यातायात बहाल हो पाया। एचआरटीसी के आरएम अनिल शर्मा ने बताया कि पास देते हुए बस सड़क से बाहर चली गई थी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया। इसमें जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बस को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी, सभी यात्री सुरक्षित हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wn8FQR

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box