करसोग यूनिट के चालक, परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों चुनाव वीरवार को हुए। हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन इंटक के प्रदेशाध्यक्ष नानक चंद की अध्यक्षता में हुए इन चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हेमचंद को हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन इंटक यूनिट करसोग का अध्यक्ष बनाया गया।
चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई। जिसमें करसोग डिपो कर्मचारियों को पेश अा रही परेशानियों पर चर्चा की गई। खासकर करसोग में वर्कशॉप की दयनीय हालत को लेकर चिंता जताई गई। कर्मचारियों ने बताया कि वर्कशॉप में न तो शेड की व्यवस्था है और न ही शौचालय है।
इसके अतिरिक्त वर्कशॉप की ओर जाने वाली सड़क की हालत भी खस्ता है। यहां बसों को खड़ा करने के लिए ग्राउंड की हालत भी दयनीय है। नई कार्यकारिणी ने इन कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से सरकार और प्रबंधन के सामने उठाने का आश्वासन दिया है।
कामेश्वर बनाए चेयरमैन
करसोग यूनिट के चालक, परिचालक व तकनीकी कर्मचारी यूनियन के चुनाव में चेयरमैन कामेश्वर, प्रधान हेमचंद, वरिष्ठ उपप्रधान टेकचंद, उपप्रधान रोशन लाल, महासचिव प्यारेलाल, सचिव दीप कुमार, कार्यालय सचिव गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष हेमंत, प्रचार सचिव प्रेमसिंह, ऑडिटर भास्कर व प्रेस सचिव लालचंद को चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j0Te9S
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box