जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हजार के पार पहुंच गया। होम आइसोलेशन पर रखे जा रहे संक्रमित मरीजों से अब काफी संख्या में उनके संपर्कों में आ रहे परिजन भी पॉजिटिव पाए जाने लगे हैं। जाहिर है इस तरह मरीजों का आंकड़ा बढ़ने से यह साफ जाहिर है कि जहां लोग लगातार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
वहीं कि घरों में कमरों और शौचालयों की कमी भी एक कारण सामने आने लगा है। क्योंकि कोरोना संक्रमित ओ बेशक होम आइसोलेशन पर अकेले कमरे में रहना होगा, लेकिन घरों की समस्या के कारण भी परिजन एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण ज्यादा पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। हालांकि जिले को राहत देने वाली बात यह है की ठीक होने वाले लोग भी एक हजार के करीब ही पहुंचने लगे हैं।
अब तक जिला भर में करीब 1 हजार 50 कुल लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिनमें अब 140 के करीब एक्टिव केस है जबकि 905 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वैसे जिला भर में अब तक 8 लोगों की कोरोन वायरस से मौत भी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि जो लोग आइसोलेशन पर रखे जा रहे हैं उन्हें कोरोना नियम का पालन करने के लिए आग्रह किया जा रहा है ताकि उनके कारण अन्य लोग संक्रमण की चपेट में न आएं।
लोगों को मास्क लगाए रखने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को लेकर बार-बार आग्रह किया जा रहा है। जिला में वीरवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि यह पांचों लोग गांव बस्सी में कार्यरत हैं। इनमें 38 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय व्यक्ति और 55-55 वर्ष के तीन अन्य व्यक्ति समेत 9 लोग दूसरी जगह के हैं।
दूसरे राज्य की बसें भी पहुंचीं
वही इंटर स्टेट बस सेवा शुरू हो जाने से स्वास्थ्य विभाग, पुलिस समेत जिला प्रशासन ने बाकायदा एक टीम तैयार कर बसों व अन्य वाहनों में मास्क न पहनने वालों और सार्वजनिक स्थलों में नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह टीमें जागरूक भी करेंगी। अब त्योहार सीजन शुरू होने वाले हैं।
ऐसे में एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो की ओर से चंडीगढ़ के बाद अब पंजाब के लिए भी बस सेवा शुरू की गई। वैसे चंडीगढ़ समेत दूसरे राज्य की बसें भी जिले में पहुंची। वीरवार को हमीरपुर से जालंधर वाया नादौन, हमीरपुर से होशियारपुर वाया नादौन से यह बसें सुबह 8:00 बजे से पहले हमीरपुर से चलेंगी। वैसे इंटर स्टेट बस सुविधा शुरू हो जाने के बाद भी हमीरपुर बस स्टैंड पर यात्री की कोई खास चहल-पहल नहीं बढ़ पाई । वीरवार को भी कम लोगों ने ही बसों में सफर किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ari0J
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box