मलाहत रोड पर पिकअप से 77 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। वीरवार को ऊना पुलिस ने जिला मुख्यालय के मलाहत रोड पर पिकअप से 77 पेटी शराब बरामद की है। इसमें 61 पेटी देसी व 16 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है।

अवैध शराब ले जाने के आरोप में पुलिस ने गाड़ी चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान अनिल कुमार निवासी बनगढ़ व राम प्रकाश निवासी घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलाहत में रोड पर नाकेबंदी कर रखी थी।

इसी दौरान ऊना से बसोली की ओर जा रही पिकअप नंबर सीएच 01टीए 4228 को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से शराब बरामद हुई। शराब की वैधता को लेकर कोई कागजात न दिखाए जाने पर पुलिस ने गाड़ी को शराब समेत जब्त कर लिया और अपने साथ लेकर सदर थाना ऊना आ गई, जहां पर जांच पड़ताल करने पर पुलिस को गाड़ी से 77 पेटी शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। पिकअप में अवैध शराब ले जाते चालक समेत उसके साथी को हिरासत में लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
77 boxes of liquor recovered from pickup on Malhat Road, two arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/351fo6N

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box