जमासनी मंदिर के पास बनेगा जिला का दूसरा इंडोर स्टेडियम, एक करोड़ होंगे खर्च, फर्स्ट फेस में बनेंगे बेडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट

ऊना-भोटा मेन रोड पर जमासनी मंदिर के किनारे इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए कदमताल तेज हो गई है। यह जिला में बनने वाला दूसरा इंडोर स्टेडियम होगा। जिसे मनरेगा और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की कन्वरजेंस से बनाने की योजना है।
स्टेडियम निर्माण पर एक करोड़ से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए ड्राइंग और एस्टीमेट तैयार हो चुका है। स्टेडियम में बेडमिंटन, वॉलीबॉल और बॉस्केटबॉल खेल की सुविधा होगी। जिससे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में आसानी रहेगी। बंगाणा के ब्लॉक डवलपमेंट ऑफिसर यशपाल परमार के मुताबिक पहले चरण में इंडोर स्टेडियम की बिल्डिंग बनेगी।

जिसमें बेडमिंटन और वॉलीबॉल के कोर्ट बनाने का प्लान है। इसमें बेडमिंटन के ही तीन कोर्ट बनाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में बेडमिंटन के मुकाबले करवाए जा सकेंगे। बेडमिंटन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में आसानी रहेगी। दूसरे चरण में बॉस्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके उपरांत स्टेडियम की फ्रंट साइड में कैफे हट्स बनाने का प्लान है।

जिन्हें बेरोजगार दिव्यांगों को दिया जाएगा। शेष हट्स में बैंबुना बांस उत्पाद और ग्लेज पॉट्री के उत्पाद के आउटलेट खुलेंगे। काबिलेगौर है कि जमासनी में पहले आउटडोर स्टेडियम बनाने की योजना थी। क्योंकि इस जगह लगभग 70 कनाल सरकारी भूमि खाली पड़ी है, जिस पर मंत्री वीरेंद्र कंवर के निर्देश पर संबंधित विभाग ने आउटडोर स्टेडियम के लिए 2.05 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया था। लेकिन कोरोना की वजह से प्रपोजल पेंडिंग थी। अब इंडोर स्टेडियम के निर्माण की
तैयारी है।

ऊना में है इंडोर स्टेडियम
मौजूदा समय में ऊना जिला में एक ही इंडोर स्टेडियम है। यह इंदिरा खेल परिसर ऊना में बना है जो जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अंडर है। अब जमासनी में इंडोर स्टेडियम बनने से आने वाले समय में बेडमिंटन, वॉलीबॉल और बॉस्केटबॉल के खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।

पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि इस इंडोर स्टेडियम की ड्राइंग और एस्टीमेट तैयार हो चुका है। जो युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और मनरेगा की कन्वरजेंस में तैयार होगा। अगर इस मॉडल का प्रयोग कामयाब रहा तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
District's second indoor stadium to be built near Jamasani temple, one crore will be spent, Badminton and volleyball courts will be built in First Face


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nWVDpt

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box