पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने सराहन में बनाई रणनीति

भाजपा ग्राम केंद्र सराहन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित ग्राम केंद्र अध्यक्ष कृष्ण खिंगटा ने की। बैठक में सराहन जिला परिषद जोन प्रभारी सतेंद्र सिंह मिल्लर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायतीराज चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

खिंगटा ने कहा कि हाल ही में सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों की ताजपोशी कर दी गई है जिससे भाजपा ग्रामीण स्तर पर मजबूत होकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को और मजबूत करने के लिए जल्द ही सराहन जोन के 11 ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों व पन्ना प्रमुख की बैठक होगी, जिसमें पंचायतीराज चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सराहन जोन के प्रभारी सतेंद्र सिंह मिल्लर ने कहा कि इस पंचायतीराज चुनाव में भाजपा बेहतरीन कार्य करेगी। इस मौके पर किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सोहनलाल ठाकुर, नवनिर्वाचित ग्राम केंद्र अध्यक्ष शाहधार दिवान लष्टी, ग्राम केंद्र के महामंत्री शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत पालसरा, मंडल कोषाध्यक्ष यशपाल पालसरा, पूर्व ग्राम केंद्र अध्यक्ष रमेश, गोकलराम बैठक में मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H6FSeP

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box