ई-विस्तारक योजना में विस्तारकों को सहयोग करें कार्यकर्ता

भाजपा दून व नालागढ़ मंडलों के विस्तारकों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग वीरवार को बद्दी में आयोजित हुआ। इस अभ्यास वर्ग में दून विधानसभा क्षेत्र के 27 में से 26 व नालागढ़ के 25 विस्तारक ने भाग लिया है। संगठन मंत्री पवन राणा ने कहा किस ई-विस्तारक योजना में सभी कार्यकर्ता विस्तारकों को सहयोग करे, ताकि इस योजना को मजबूत कर संगठन को मजबूत किया जाए।

भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि कोविड समय के लॉकडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। विधायक परमजीत सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए विस्तारकों से इस योजना को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।

अभ्यास वर्ग में दून व नालागढ़ मंडल द्वारा बनाई गई कोविड 19 के दौरान ई-बुक का भी पवन राणा व अन्य ने विमोचन किया। इस अवसर पर रत्नपाल, आशुतोष वैध, केएल ठाकुर, दर्शन सैनी, अशोक शर्मा, नंद राम कश्यप, राजेन्द्र ठाकुर, आरिफ, बलदेव, गोपाल, राज कुमार, कृष्ण कौशल, श्रीकांत आिद मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dygVVC

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box