3 सीएचटी बने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी

प्राथामिक शिक्षक संघ सिरमौर ने उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर कर्मचंद धीमान के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक ने संघ ने उप निदेशक के समक्ष शिक्षकों की पदोन्नति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। संघ ने बकरास, शिलाई व नाहन में बीईईओ के खाली पड़े पदों को तुरंत भरने की मांग की।

इसके अलावा जिले में 12 पद केंद्रीय मुख्य शिक्षकों व 35 पद मुख्य शिक्षकों के भी तुरंत भरे जाने की मांग की। उप निदेशक कर्मचंद ने संघ की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नाहन, बकरास व शिलाई में रिक्त पड़े बीईईओ के पदों पर तीन केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को पदोन्नत किया।

उन्होंने एक सप्ताह के भीतर 12 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करने व 15 दिनों के अंदर 35 मुख्य शिक्षकों की पदोन्नतियां करने का भी संघ को भरोसा दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि सिरमौर जिला ऑनलाइन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में काफी पिछड़ रहा है। इसलिए सभी अध्यापक अभिभावकों को ऑनलाइन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करे।

बैठक में अधीक्षक ग्रेड-1 तारा सिंह, अधीक्षक अजय जोशि, जिला पीटीएफ अध्यक्ष नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज, महासचिव देवेंद्र कुमार शर्मा, किरण राणा, अनुराधा मोहिल, जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर, जिला संयुक्त सचिव रघुवीर शर्मा उपाध्यक्ष लाल सिंह शर्मा के अलावा नाहन खंड के अध्यक्ष नरेंद्र मोहिल, पांवटा खंड के अध्यक्ष पूर्ण तोमर, माजरा खंड के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, टीकाराम शर्मा, शमशेर सिंह व टीकाराम कष्यप उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353ADEV

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box