किन्नौर के जंगलों में आग, वन संपदा जली

बीते कई दिनों से किन्नौर के रिब्बा, रुनंग सहित छितकुल के जंगल में आग से दहक रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार अब तक करोड़ों रुपए की वन संपदा जल कर राख हो चुकी है। वन विभाग समेत संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन आग का तांडव जारी है।

इस मामले पर डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने भी घटना पर खेद जताते हुए कहा कि रिब्बा व रुनंग जंगलों में लगी आग को बुझाने का कार्य जारी है। फओ किन्नौर के अनुसार सभी स्थानों पर फायर लाइन बना दी गई है। कल तक आग पर काबू पा लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nXcgS0

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box