रामपुर के सराहन में मां भीमाकाली के दर्शन के लिए मंदिर के प्रांगण में स्क्रीन लगाई जा रही है और भक्त इस बार घर बैठे भी मां के लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन यूट्ब लिंक जारी करेगा। इसके लिए भीमाकाली ट्रस्ट ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। नवरात्रों में यदि कोई परिवार एक साथ माता के दर्शन करना चाहता है तो उसे अनुमति प्रदान की जाएगी, वैसे एक एक श्रद्धालु को ही मंदिर में प्रदेश दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रों में मंदिर में कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करने व करवाने के पूरे प्रबंध रामपुर प्रशासन ने भी कर लिए हैं। जिसके लिए रामपुर के सराहन स्थित भीमाकाली मंदिर में लोगों की भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए एक तो मंदिर परिसर में स्क्रीन लगाने को निर्णय लिया गया है और दूसरा लोगों की सुविधा के लिए मां के ऑनलाइन दर्शन करने के लिए लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था कर दी गई है।
मंदिर में किसी प्रकार कोई भगदड़ न मचे मंदिर में सुरक्षा के लिए गृहरक्षकों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ मंदिर में न तो किसी प्रकार से प्रसाद चढ़ाया जाएगा और न ही कोई मंदिर में लगी घंटी को छू पाएगा। सेनेटाइजेशन की पूरी व्यवस्था मंदिर के मुख्य गेट पर ही रहेगी।
हवन और पूजन कार्यक्रम आयोजित करने पर पूरी तरह से पाबंदीः नवरात्रों में आयोजित के किए जाने वाला कोई भी धार्मिक अनुष्ठान बाहर से आने वाला द्वारा नहीं किया जाएगा, बल्कि जो मंदिर द्वारा माता के पाठ आयोजित किए जाते हैं उसमें केवल मंदिर परिसर में सेवा देने लोग ही शामिल होगें।
कन्या पूजन, हवन व बच्चों के बाल काटने जैसे कार्यक्रम आयोजित करने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। वहीं दूसरी ओर श्राईकोटी मंदिर, मंगलाकाली मंदिर, महिषासुर मर्दिनी मंदिर, शिकारी काली आदि मंदिर में भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी, हालांकि इन मंदिरों में भीड़ कम रहती है, लेकिन नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा।
^लाइव प्रसारण के लिए कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है और सभी मंदिरों एसओपी का पालन सख्ती से किया जाएगा।
सुरेंद्र मोहन, एसडीएम रामपुर बुशहर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/379OmNe
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box