आयुक्त मंदिर एवं उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने वीरवार काे नवरात्र उत्सव व इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की कोविड-19 की सुरक्षा काे लेकर शिमला के तारा देवी, संकटमोचन, कालीबाड़ी और जाखू मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि मंदिरों में किसी प्रकार की भीड़ अथवा लंबी लाइन न लगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर दोनों समय एक घंटा अधिक खुले रहेंगे। मंदिरों की सेनेटाइजेशन निरंतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों के बाहर बड़ी स्क्रीनों को स्थापित करने के निर्देश भी दिए ताकि श्रद्धालु इसका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने विभाग द्वारा जारी की गई सलाहों एवं विशेष मानक संचालनों की अनुपालना करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि संक्रमण के खतरों से बचने के लिए उन्होंने जुकाम, खांसी, बुखार नजला जैसे लक्षणों वाले व्यक्तियों से मंदिर में प्रवेश न करने का आग्रह किया। उन्होंने 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और बीमारियों से ग्रस्त श्रद्धालुओं को मंदिर आने से परहेज रखने की अपील की।
वृद्ध यदि मंदिर आना चाहते हैं तो प्रातः काल जल्दी अथवा शाम को देरी से आए ताकि भीड़ के संक्रमण से बचा जा सके। मंदिर दर्शन के उपरांत श्रद्धालु मंदिर परिसर में व्यर्थ इधर-उधर न घूमें और न बैठें। इस दौरान एडीएम (लाॅ एंड ऑर्डर) प्रभा राजीव, एसडीएम (शहरी) मंजीत शर्मा और एडिशनल एसपी मुख्यालय सुशील कुमार उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31cIvTt
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box