एटीएम की क्लोनिंग कर एमएलए की बेटी के बैंक खाते से निकाले 22 हजार

शिमला में विधायक की बेटी के बैंक खाते से साइबर क्रिमिनल ने 22 हजार उड़ा दिए। बैजनाथ के भाजपा विधायक मुल्क राज प्रेमी की बेटी शिमला के मेट्रोपोल स्थित एमएलए हॉस्टल में रह रही हैं और उन्होंने सदर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
सोनिका का पीएनबी बैजनाथ में बैंक खाता है। सोनिका को मोबाइल फोन पर मंगलवार को 22 हजार रुपए के निकालने का मैसेज आया। किसी ने भी उनसे एटीएम या बैंक खाते की जानकारी नहीं मांगी थी। उन्होंने अपना एटीएम ब्लॉक करवाया और साथ में इसकी शिकायत बैंक से भी की।

बैंक की जांच में सामने आया है कि यह पैसे एटीएम के जरिए निकाला गया है। पैसे हरियाणा के हिसार में किसी एटीएम से निकाले गए। ऐसे में यह आशंका है कि पीड़िता के एटीएम की क्लोनिंग की गई है। पुलिस भी इसे क्लोनिंग का मामला मान रही है।

क्लोनिंग से एटीएम का डुप्लीकेट तैयार किया जाता है और इसका इस्तेमाल फ्रॉड करने के लिए किया जाता है। उधर, एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IBKYAz

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box