काेराेना से जुब्बल की महिला की माैत, जिले में 34 संक्रमित; कोिवड से अब तक शिमला में 56 की गई जान

आईजीएमसी में काेराेना से जुब्बल की रहने वाली 54 वर्षीय महिला की माैत हाे गई। महिला को 17 अक्टूबर को डीडीयू अस्पताल लाया गया था। महिला की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने जब महिला का ऑक्सीजन लेवल कम पाया तो उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। देरशाम 8:20 बजे महिला ने दम ताेड़ दिया। महिला के शव को प्रोटोकोल के अनुसार परिवार वालों को दे दिया गया।

जिला शिमला में कोविड से ये 56वीं मौत थी। प्रदेश में शिमला दूसरे स्थान पर है जहां पर अभी तक सबसे ज्यादा मौतें हो चुकी है। इसी तरह जिला में रविवार काे काेराेना के 34 मरीज आए। इसमें शिमला शहर के 26 मरीज हैं। नए मरीजाें में संजौली से 2, मैहली से 1, यूएस क्लब से 2, मल्याणा से 3, न्यू शिमला से 1, फागली से 1, विकास नगर से 1, पंथाघाटी से 3, छोटा शिमला से 3, समरहिल से 1, लोअर बाजार से 1, टुटू से 1, कैथू से 1, ओक ओवर के पास से 1, आईजीएमसी में भी कोरोना संक्रमण से 3 नए मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा अपर शिमला के चिडग़ांव से 2, रामपुर से 2, जुब्बल-कोटखाई से 2, रोहड़ू से 1 मामला सामने आया है। इसके अलावा आईजीएमसी में उपचार के लिए पहुंचे सोलन से 1 मरीज और हमीरपुर से 1 कोरोना का मरीज आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37jHpsY

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box