आईएसबीटी के पास नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति पकड़ा

पुलिस ने आईएसबीटी के पास एक व्यक्ति को नशीली दवाओं के साथ पकड़ा है। पुलिस की एक टीम शाम के समय आईएसबीटी के पास गश्त पर थी। इस दौरान फागली से आईएसबीटी की तरफ सड़क पर एक व्यक्ति पैदल चल रहा था। पुलिस को देखते हुए व्यक्ति ने अपने जैकेट की जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क की नाली में फेंका। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा साथ में लिफाफे को चेक किया। इसमें पुलिस को 40 गोलियां नशे की मिली।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की है। आरोपी की पहचान गोपाल निवासी गांवल न्योरा करसोग के तौर पर हुई है। आरोपी लक्कड़ बाजार में एक होटल में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31jVCm0

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box