कांग्रेस निजी स्वार्थ के लिए कर रही विराेधः रणधीर

किसानों के हित में माेदी सरकार केंद्रीय सरकार संसद में कृषि सुधार विधेयक लेकर आई है। जबकि, कांग्रेस निजी स्वार्थाें के लिए विराेध कर रही है। भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने इन विधेयकों के समर्थन में शिमला में कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी है। हमारे इन आरोपों को उन्होंने संसद में किसान हितैषी विधेयक का विरोध करके प्रमाणित कर दिया है।

इसके माध्यम से किसान देश मे किसी भी मंडी में अपने उत्पादों को बेच सकते है। दूसरा कॉन्टैक्ट फार्मिंग पहले से चली आ रही है, जब अब इसे व्यवस्थित रूप से लागू किया जाएगा। इसमें बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके द्वारा बुआई से पहले ही फसल का रेट निश्चित किया गया है। इसमें किसान की भूमि के मालिकाना हक यथावत रहेगा। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य यथावत लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि विरोधी दल तथ्यहीन तरीके से व्यर्थ में विरोध कर रहे हैं।


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित मे निर्णय ले रही है। उससे विपक्ष बौखलाया है, मोदी सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया है। सरकार ने छह रबी की फसलों का समर्थन मूल्य तय किया गया है। जिससे किसानों को लाभ मिलने वाला है। उन्होंने मोदी सरकार ने पहली बार किसान सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

10 करोड़ किसानों को 93 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। इस विधेयक से हिमाचल के किसान भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि संसद के अंदर कांग्रेस के नेता अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे है। बीजेपी उसकी निंदा करती है। कांग्रेस के नेता हमारी उपलब्धियां देख कर बौखला गए है। रणधीर शर्मा ने कहा कि लोकसभा के अंदर सांसद अनुराग ठाकुर पर टिप्पणी देश के युवा वर्ग का अपमान किया है।



Congress is doing for personal selfishness: Randhir


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Yy2MO

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box