मकान गिर जाने के कारण बेघर हुए परिवार के लिए मसीहा कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष बबलू

ग्राम पंचायत ज्वार के वार्ड-6 लाहड़ गांव के बीपीएल परिवार से संबंधित जमना देवी व उसके बेटे लाभ सिंह का कच्चा मकान गिर जाने के बाद बेशक इन लोगों को शासन और प्रशासन की तरफ से कोई मदद न मिल पाई हो, लेकिन क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने इन परिवारों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए उन्हें आर्थिक मदद दी। इनकी आर्थिक मदद भी की।


सुदर्शन सिंह बबलू ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार गरीबों को मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का दम तो भरती है, लेकिन इस योजना का कितने गरीबों को मदद मिल पाई है इस बात अंदाजा सहज ही लगाया जा नगलगाया जा सकता है कि इन परिवारों का बीपीएल सूची में नाम शामिल होने के बाद भी पीएम आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है।

नतीजतन इनका जर्जर हालत में मकान भरभरा कर गिर गया। दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अमला उनकी सुध नहीं लेता। उन्होंने जाना कि उक्त परिवार उनके आशियाने गिर जाने के बाद यह कैसे खुले आसमान में अपनी राते गुजार रहे होंगे।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग उठाई है कि बिना समय गंवाए इन परिवारों की हालत को देखते हुए इन्हें मदद मुहैया करवाई जाए। इस मौके पर उनके साथ ज्वार पंचायत के उपप्रधान जगतार सिंह, ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता विकास कश्यप, मास्टर केसी शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।



Bablu, president of the Messiah Congress Seva Dal Young Brigade, for a family homeless due to house collapse


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cuqe8S

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box