किन्नाैर पर काेराेना का खतरा, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही चौरा बैरियर पर बिना थर्मल स्कैनिंग ही लाेगाें की हाे रही एंट्री

सेब सीजन के साथ जिला किन्नाैर पर काेराेना का खतरा और भी बढ़ने लगा है। प्रदेश की जयराम सरकार ने राज्य की सभी सीमाएं खाेल दी ताे मजदूराें ने किन्नाैर में पांव पसार दिए हैं। अनलाॅक-4 के लिए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की ताे बागबानाें काे राहत भी मिल रही है, मगर इसी राहत के साथ आफत भी हाे सकती है।


बिना काेविड पास से ही एंट्री और इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन की छूट से किन्नाैर में काेराेना का खतरा और भी बढ़ने लगा है। यही नहीं, बल्कि हेल्थ डिपार्टमेंट की लापरवाही कभी भी किन्नाैर में काेराेना ब्लास्ट हाेगा। कारण यह है कि किन्नाैर के प्रवेश द्वार चाैरा में बिना थर्मल स्कैनिंग के ही लाेगाें की एंट्री हाे रही है। हालांकि जयराम सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम काे यहां तैनात की हैं, लेकिन इनकी लापरवाही समूचा किन्नाैर पर भारी पड़ सकती है।

काेराेना काल में राज्य के किसी भी क्षेत्र या आउट ऑफ स्टेट से किन्नाैर में प्रवेश करने वाले सभी लाेगाें की थर्मल स्कैनिंग हाेनी चाहिए, मगर यहां मुस्तैद हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम किसी भी व्यक्ति की स्कैनिंग नहीं कर रही है। चाैरा पुलिस बैरियर पर तैनात पुलिस जवान सिर्फ यहां एंट्री करने वाले वाहनाें के नंबर, चालक का नाम और वाहन में सवार लाेगाें की ट्रैवल हिस्ट्री नाेट कर रहे हैं।

किन्नाैर में काेराेना के 47 एक्टिव केस, अब तक 118 हुए स्वस्थ जिला किन्नाैर में अभी तक काेराेना के 166 केस सामने आए हैं, जबकि 47 एक्टिव केस हैं। इनमें से बीते दिनाें एक व्यक्ति की माैत हाे गई थी। जबकि 118 काेराेना पाॅजिटिव लाेग स्वस्थ भी हाे चुके हैं। अधिकांश लाेग ऐसे हैं जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री बाहरी राज्याें से हैं और मजदूर वर्ग हैं।

  • सभी लाेगाें की थर्मल स्कैनिंग संभव नहीं हैं, बाहरी राज्याें से आने वाले लाेगाें की थर्मल स्कैनिंग हाेती है। मेरा लाेगाें से आग्रह है कि अनावश्यक यात्रा न करें और जरूरत हाे ताे तभी घर से बाहर निकलें। बचाव ही एक मात्र रास्ता है, सभी मास्क का सही प्रयाेग करें। - डा. साेनम नेगी, सीएमओ किन्नाैर।

हर राेज सात साै वाहनाें की हाे रही एंट्री

जिला किन्नाैर में हर राेज करीब सात साै वाहनाें की एंट्री हाे रही है। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि जिला किन्नाैर और बाहरी राज्याें से आने वाले सभी वाहनाें काे मिला कर करीब सात साै वाहन हर राेज आ रहे हैं। जबकि करीब 15 साै लाेग प्रवेश कर रहे हैं।



Threat of Karena on Kinnair, negligence of health department will bring entry on Chaura barrier without thermal scanning


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HtbXxJ

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box