हिमफेड अब तारकाेल, लुब्रीकेट्स, सीएनजी में शुरू करेगा काराेबार

हिमफेड अपनी आय बढ़ाने के लिए नए क्षेत्र में काराेबार शुरू करेगा। इसे लेकर हिमफेड तारकाेल, लुब्रीकेंटस सीएनजी में काराेबार शुरू करेगा। यह निर्णय आज हिमफेड की बीओडी की बैठक में लिया गया। केंद्र सरकार ने भी तीनाे पैट्राेलियम कंपनियाें काे हिमफेड की मदद करने को कहा है। उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमफेड की कार्यप्रणाली काे सुदृढ बनाने के लिए नई तकनीक काे अपनाया जाएगा। शिमला के शनान में हिमफेड के 36 साल से लंबित तीन बीघा भूमि का स्वामित्व हासिल किया है। पैट्राेल, डीजल की त्वरित बिक्री काे बढ़ावा देने के लिए अलग से डैडिकेटेड मैनपावर काडर का गठन करेगा। हिमफेड में सीनियर मैनेजर के दाे प्रतिनियुक्ति पर भरने का निर्णय लिया गया है।

हिमफैड ने आठ हजार मीट्रिक टन सेब बागवानाें से 8 रुपए 50 पैसे की दर से खरीदा है। निर्णय लिया गया कि जिन किसानाें और बागवानाें ने एमआईएस के तहत आम और सेब हिमफेड काे बेचा है वह किसान-बागवान हिमफैड से खाद, कृषि उपकरण खरीद सकते है। नवंबर में जनरल हाउस बुलाने का भी निर्णय लिया है। बीओडी में कार्याें काे पेपरलैस करने के लिए कार्यालय काे कंप्यूटरीकृत करेगा। बीओडी ने शिमला के टुटू में नया गाेदाम खाेलने की भी मंजूरी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ZKJGj

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box