गोलियां दागकर मारा शेड्यूल वन कैटेगरी का अजगर, वन विभाग और पुलिस ने जमीन खोदकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के शेड्यूल वन कैटेगरी में शुमार एक 20 फीट का अजगर को कांगू इलाके के बरियाल गांव में एक घर के आंगन में 2 गोलियां दागकर मारने की घटना को लेकर वन विभाग ने नादौन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। स्पेशल कैटेगरी में शुमार जानवरों को मारने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अजगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज पालमपुर भेजा गया है। वन विभाग और पुलिस दोनों अब इस मामले की जांच कर रहे हैं।

गोलियां मारने के बाद लोगों ने अजगर को जमीन में दबा दिया। लेकिन जब वन विभाग को इसका पता चला तो देर रात एक टीम ने अजगर के शव को जमीन खोदकर बाहर निकाला। इसे पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज भेजा गया है। वहां इसका एक्स-रे किया गया है जिसमें 2 गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। संबंधित व्यक्ति ने अपनी जिस निजी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाई है उसके दस्तावेजों की पुलिस जांच कर रही है।

वीडियो वायरल से चला पताः सोमवार को सनाई पंचायत में एक करीब 10 फीट के विशाल अजगर को मारने को लेकर वायरल हुआ वीडियो डीएफओ हमीरपुर के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल हरकत में आकर रेंज अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए भेजा। कुछ घंटों के बाद जिस घर के बरामदे में इस अजगर को गोलियां दागकर मारा गया था उसका पता लग गया।

वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति कोने में बैठे अजगर पर दो गोलियां दागता हुआ देखा गया। हालांकि संबंधित घर के लोग गोली चलाने की वजह अपनी रक्षा बता रहे हैं। लेकिन किसी ने भी इस अजगर के बारे में वन विभाग को सूचित नहीं किया। इसे गोली मारने की बजाय मौके से रेस्क्यू भी किया जा सकता था।

सनाई पंचायत के बरियाल गांव में एक अजगर को दो गोलियां दागकर मारा गया है। एक वीडियो से घटना का पता चला था। शव रिकवर कर इसे पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज पालमपुर भेजा गया है। विभाग ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। शेड्यूल वन कैटेगरी में शुमार इस वन्य प्राणी को मारने पर प्रतिबंध है।
एलसी बंदना, डीएफओ हमीरपुर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bullets fired, schedule forest category python, forest department and police dug land and sent it to post mortem


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iz5Rtn

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box