कोरोना से आईजीएमसी में शिमला और बद्दी के दाे लाेगाें की गई जान

शिमला| आईजीएमसी में काेराेना से दाे मरीजाें की माैत हाे गई। इसमें शिमला के चक्कर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति जिन्हें 12 सितंबर काे आईजीएमसी में बुखार और खांसी के कारण दाखिल करवाया गया था। उनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी, उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार काे उनकी माैत हाे गई। इसी तरह बद्दी के रहने वाले 58 वर्षीय काे 13 सितंबर काे सांस लेने में तकलीफ के कारण आईजीएमसी में एडमिट करवाया गया था, साेमवार देररात व्यक्ति ने दमताेड़ दिया। लगातार दूसरे दिन आईजीएमसी में दाे माैतें हुई है।

इसके अलावा जिला में 35 नए काेराेना मरीज आए हैं। इनमें आईजीएमसी के रेडियाेलाॅजी विभाग का डाटा एंट्री ऑपरेटर पाॅजिटिव पाया गया है। साेमवार रात काे रेडियाेलाॅजी के विभागाध्यक्ष भी पाॅजिटिव आए थे। इसके अलावा पांच मरीज शांकली से, तीन 103 टनल के दो आईजीएमसी, दो संजौली, दो पंथाघाटी, दो मशोबरा, एसबीआई नेरवा के तीन कर्मचारी, तीन ननखड़ी, दो जुब्बल कोटखाई, वहीं लॉन्गवुड, चक्कर, पाब्बो, कुफ्टाधार, टूटीकंडी, विकासनगर, रोहड़ू, टिक्कर, बिलासपुर, पांवटा साहिब से एक-एक मरीज पॉजिटिव आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hA6l15

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box