हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी सहित प्रदेश भर के 43 परीक्षा केंद्राें में पाेस्ट ग्रेजुएट की परीक्षाएं शुरू हाे गई हैं। पहले ही दिन अव्यवस्थाएं देखने काे मिली। एसएफआई ने आराेप लगाया है कि पहले ही दिन विवि कैंपस में थर्मल स्कैनिंग मशीन खराब हाे गई। इस कारण छात्राें काे दिक्कताें का सामना करना पड़ा। एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष रविंद्र चंदेल का कहना है कि जहां छात्रों को एक घंटे पहले बुलाया गया था। वहीं कर्मचारी 8:30 बजे पहुंच रहे थे, जिससे वहां पर खासी भीड़ इकट्ठा हो गई थी जो एडमिट कार्ड में केंद्र आया था वहां पर पेपर न करवाकर हर किसी केंद्र में पेपर करवाए जा रहे थे। उनका कहना है कि सुबह छात्रों को विश्वविद्यालय तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। जो बसें थी वो संख्या के हिसाब से नाकाफी थी।
एक साथ हाे रही परीक्षाएं एचपीयू स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की रेगुलर और री-अपीयर परीक्षाएं एक साथ करवा रहा है। यूजीसी की ओर से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 सितंबर तक करवाने की दी गई समय सीमा और सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद परीक्षा करवाने के इंतजाम पहले ही शुरू कर दिए गए थे। ये परीक्षाएं भी सरकार और यूजीसी की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक ही करवाई जा रही हैं। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शाम के सेशन में दाेपहर 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षाएं हाे रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rx9dkK
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box