लाॅकडाउन के दाैरान सरकार ने निजी स्कूलाें काे केवल ट्यूशन फीस लेने के लिए कहा था। इसके लिए बाकायदा कैबिनेट में निर्णय भी हुआ। सरकार ने स्कूलाें काे सिर्फ ट्यूशन फीस लेने की छूट दी थी, बाकी सभी चार्जेज काे ना वसूलने के लिए सरकार ने आदेश जारी किए थे।
मगर जनेड़घाट का के एचडी पब्लिक स्कूल पर पेरेंट्स के आराेप हैं कि अब ना केवल स्कूल प्रबंधन पेरेंट्स पर फीस जमा करवाने का दबाव बना रहा बल्कि फीस ना जमा करवाने पर प्रबंधक ने कुछ छात्राें काे ऑनलाइन कक्षाओं से बाहर भी कर दिया है। इसमें कुछ 10वीं के छात्र भी हैं जिन्हाेंने बाेर्ड की कक्षाएं देनी हैं। ऐसे में अब छात्र और अभिभावक परेशान हैं। अभिभावकाें का आराेप है कि स्कूल मनमानी कर रहा है और अब वह स्कूल के बाहर नागरिक सभा के साथ मिलकर धरना देने की तैयारी में है।
जनेड़घाट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चाें के अभिभावक राजेंद्र शर्मा, शैलेंद्र मेहता, दिनेश कुमार, हरेंद्र, विनीत, पंकज आदि का कहना है कि स्कूल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। उन्हाेंने आराेप लगाया कि बच्चाें काे स्कूल की ओर से परेशान किया जा रहा है और अभिभावकाें पर फीस जमा करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि पेरेंट्स जनवरी में 10 हजार रुपए तक एनुअल चार्ज जमा करवा चुके हैं।
पेरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन से इस चार्ज काे ट्यूशन फीस में बदलने की मांग की, मगर स्कूल प्रबंधन मना कर रहा है। वह ट्यूशन फीस जमा करवाने का दबाव बना रहा है, वह भी बढ़ाई गई 10 फीसदी फीस के साथ। आराेप है कि स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल समेत पांच अध्यापकाें काे भी निकाल दिया है। नया प्रिंसिपल रखा गया है। फीस ना देने पर अब स्कूल प्रबंधन ने कई छात्राें काे ऑनलाइन कक्षाओं से बाहर कर दिया है। जिससे अब छात्राें का भविष्य दाव पर है। पेरेंट्स का कहना है कि अब वह स्कूल के बाहर अपनी मांगाें काे लेकर धरना देने की तैयारी में हैं।
10 पंचायताें के बच्चे पढ़ते हैं इस स्कूल में
अभिभावकाें का कहना है कि इस स्कूल में जनेड़घाट समेत आसपास की 10 पंचायताें के 300 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। इसमें जुन्गा, भडेच, कोटी, जनेड़घाट, बलोग जिला शिमला और चायल, नगाली, झाझा, सकोडी, बांजनी जिला साेलन की पंचायतें शामिल है। क्षेत्र में और काेई स्कूल नहीं है, जिससे अब मजबूरन अभिभावकाें काे यहां पर अपने बच्चे भेजने पड़ते हैं। ऐसे में अगर स्कूल प्रबंधन मनमानी करेगा ताे छात्राें काे पढ़ाने में पेरेंट्स काे दिक्कतें आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mTSdDM
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box