शहर में बंदराें द्वारा लाेगाें पर हमला करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब कुफ्टाधार में देर शाम काे एक युवती काे बंदराें ने काट दिया। जिससे उन्हें अस्पताल में ले जाना पड़ा। हालांकि, उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक एक युवती किसी काम से रास्ते में जा रही थी।
अचानक बंदर हिंसक हुए और उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें काफी चाेटें आई हैं। इसके अलावा बीते दिनों निगम विहार में भी एक महिला पर बंदर झपटा था। उन्हें भी उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था।
इसके अलावा जाखू में बंदरों के बढ़ते आतंक से लाेग परेशान हैं। लाेगाें का कहना है कि प्रशासन को यहां बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुख्ता कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35BwxG7
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box