आईजीएमसी में सिरमाैर के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है, जबकि शहर मे 17 नए काेराेना मरीज आए हैं जिनमें चार एनएचएम से हैं। इसमें 71 साल के एक व्यक्ति जो मूल रूप से सिरमौर नाहन के रहने वाला था, की माैत साेमवार सुबह 7:30 बजे हुई। व्यक्ति को रविवार शाम काे ही सांस चढ़ने के कारण नाहन से शिमला रेफर किया गया था।
व्यक्ति की हालत काफी नाजुक थी और उसे वेंटिलेटर में रखने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और सुबह के वक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी मौत 32 साल के एक युवक की हुई। जो ग्रेस्ट्राे की बीमारी से जूझ रहा था। यह भी सिरमाैर का ही रहने वाला था। 12 सितंबर को आईजीएमसी में मेडिकल वार्ड में एडमिट हुआ था।
युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई और रविवार देररात 11 बजे युवक की मृत्यु हो गई। इसके अलावा रविवार देररात तीन नए मरीज शहर में आए। इसमें न्यू शिमला, मल्याणा और आईजीएमसी की फ्लू ओपीडी में मरीज आए हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग समझिए, नहीं तो फैलेगा संक्रमण
काेराेना लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह में ही शिमला शहर में 150 के करीब नए मरीज आ चुके हैं। बावजूद इसके लाेग बेखाैफ हाे चुके हैं। अब शहर के बाजाराें में पहले की तरह भीड़ जमा हाेनी शुरू हाे गई है। लाेअर बाजार में सोमवार को ऐसी ही भीड़ रही जहां सोशल डिस्टेंसिंग जरा भी नहीं दिखाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RqfY7V
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box