कांग्रेस के नए प्रभारी के शिमला आने के पहले ही दिन कांग्रेस के नेता अपनी गुटबाजी काे छुपा नहीं पाए। पार्टी कार्यालय शिमला पहुंचे नए प्रभारी राजीव शुक्ला के स्वागत की रस्म ताे गेट पर सभी नेताओं ने मिलकर निभाई, लेकिन जब अंदर बैठक शुरू हुई ताे पार्टी प्रभारी के साथ इस पहली ही मुलाकात में कांग्रेसी नेता एकजुटता दिखाने की जगह अपना-अपना दुखड़ा सुनाने लगे।
इन नेताओं की बात में कहीं भी पार्टी में भविष्य के राेडमैप की बात नहीं थी, बल्कि ज्यादातर नेताओं की कही बातें गुटबाजी की पुरानी परंपराओं काे आगे बढ़ाती गई। किसी ने तीन साल पहले हाे चुके चुनावाें की गलतियाें काे अब जा कर सामने रखते हुए फिर गुटबाजी काे हवा दी ताे कुछ ने खुद के साथ हुए बर्ताव की बात कह कर पिछली बाते न भूल पाने के बहाने गुटबाजी काे ही सामने लाया। अलबत्ता कुछ अनुभवी नेताओं ने नए प्रभारी के सामने आपसी सहमति से आगे बढ़ने की बात कह कर राजीव शुक्ला काे कुछ राहत पहुंचाने की काेशिश जरूर की।
पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन ने 2017 के चुनाव में टिकटाें के गलब आबंटन काे चुनाव हारने का बड़ा कारण बताया। उन्हाेंने कहा कि चुनाव में सर्वे में पीछे चल रहे 18 लाेगाें काे टिकट दिए जाने के कारण पार्टी काे हार का मुंह देखना पड़ा। विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि आज कांग्रेस के आधा दर्जन विधायक मुख्यमंत्री की दावेदारी कर रहे है। इससे लाेगाें के बीच गलत संदेश जा रहा है, हर्षवर्धन चाैहान ने कहा कि अगर विधायक मुख्यमंत्री की दावेदारी की बात कर रहे है ताे इससे कांग्रेस काे ही फायदा हाेग।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काैल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर और सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी काे एकजुटता के साथ आगे ले जाने की बात कही। बैठक में पूर्व विधायक जीएस बाली, वीरभद्र सिंह और विद्या स्टाेक्स माैजूद नहीं थीं। बैठक के बाद राजीव शुक्ला पार्टी की वरिष्ठ नेता विद्या स्टाेक्स से मिलने गए। आज राजीव शुक्ला प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिलने उनके घर जाएंगे।बैठक शुरू हाेने से पहले राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्याें की फीडबैक ली। सभी ने बैठक में पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठाैर के प्रयासाें और काेराेना संकटकाल के बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कार्याें के लिए राठाैर की पीठ थपथपाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kDRxAm
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box