आईजीएमसी के न्यूराे सर्जरी वार्ड में आया काेराेना मरीज, वार्ड सील, जिले में वीरवार को कुल 53 हुए संक्रमित

आईजीएमसी के न्यूराे सर्जरी वार्ड में बुधवार देररात काेराेना मरीज आने के बाद वार्ड काे सील करना पड़ा। इसमें सिरमाैर के राजगढ़ का रहने वाला एक पेशेंट काेराेना पाॅजिटिव आया। मरीज की रिपाेर्ट आने के बाद तुरंत उसे आइसाेलेशन में शिफ्ट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी की बेटी भी काेराेना पाॅजिटिव आई हैं।

उसे आईजीएमसी में शिफ्ट कर दिया गया है। वीरवार काे जिला शिमला में 53 नए काेराेना के मामले आए हैं। सबसे ज्यादा रामपुर के आए हैं, यहां पर 20 लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा संजौली इलाके के 4, न्यू शिमला के 2, कसुम्पटी 2, विकासनगर 2, लक्कड़ बाजार 2, मेहली 1, छोटा शिमला 1, टूटीकंडी 1, कृष्णानगर 2, ढली 1, टूटू 1, बनोठ शिमला 1, मॉल शिमला 1, रोहड़ू में 5, नेरवा 3, जुबल कोटखाई 1, सुन्नी 1, कुल्लू 1, सोलन 1 मरीज आए हैं। वहीं, रामपुर के खनेरी अस्पताल में बुधवार देर शाम चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। दो कर्मचारी स्थानीय न्यायालय में कार्यरत हैं और दो इंडोर मरीजों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा एक दिन के लिए न्यायालय बंद होने की सूचना जारी कर दी गई है।

पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव थाना पूह 48 घंटे सील

वीरवार को पुलिस थाना पूह में एक पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिस कारण पुलिस थाना पूह को अगले 48 घंटों के लिए सील कर दिया है। पुलिस थाना पूह में इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा यहां के सभी काम पुलिस थाना मोरंग होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mPmRhs

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box