आईजीएमसी में काेराेना से दाे मरीजाें की माैत, 47 नए मरीज

काेराेना से आईजीएमसी में दाे मरीजाें की माैत हाे गई। इसमें एक सिरमाैर के शिलाई का था, जबकि दूसरा बिलासपुर का। मंगलवार देररात आइसोलेशन वार्ड में एडमिट सिरमाैर की शिलाई के 57 वर्षीय व्यक्ति जाे 21 सितंबर काे आईजीएमसी शिमला में दाखिल किया गया उनकी रात को अचानक तबीयत खराब हो गई और थाेड़ी देरबाद उसकी माैत हाे गई।

व्यक्ति काेराेना पाॅजिटिव था और उसे हार्ट अटैक भी आया। इसी तरह बिलासपुर से बुधवार सुबह रेफर एक 72 वर्षीय मरीज काे आईजीएमसी लाया गया था। यह काेराेना पाॅजिटिव था। बुधवार शाम करीब चार बजे व्यक्ति ने दम ताेड़ दिया। जिला शिमला में 47 काेराेना के मरीज आए हैं। इसमें 24 शहर के हैं। नए मरीजों में छोटा शिमला से 5, संजौली, न्यू शिमला, कसुम्पटी, नियर विधानसभा, भट्टाकुफर से दो-दो, जुब्बल कोटखाई से 6, नेरवा, सिरमौर और बनोटी से 3-3, बिलासपुर और रोहड़ू से दो-दो, आईजीएमसी, पंथाघाटी, लॉंगवुड, बीएसएनल कॉलोनी, घणाहट्टी, अनाडेल, विकास नगर, एसएसबी शिमला, रामपुर, कुमार सेन, कनलोग और चंबा से एक-एक मरीज आया है। सीएमओ शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने पुष्टि की है।

कर्मचारी पॉजिटिव, सहकारी बैंक चुराग सील, आज खुलेगा

राज्य सहकारी बैंक की चुराग शाखा में एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। एहतियात के तौर पर बैंक शाखा को एक दिन के लिए सील किया गया। बैंक में कार्यरत अन्य पांच कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इस कारण बुधवार को बैंक में कारोबार प्रभावित रहा। कोई लें देन न होने से लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

करसोग में एक ही परिवार के चार लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य सहकारी बैंक शाखा चुराग के सहायक प्रबंधक बोधराज ने बताया कि एक दिन बैंक सील रहने के साथ सेनेटाइज किया गया। वीरवार को अन्य शाखाओं से कर्मचारी बुलाकर बैंक खोला जाएगा।





from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hXrFh7

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box