विधायक जवाहर ठाकुर ने बुधवार को चौहारघाटी की ग्राम पंचायत बरोट का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बरोट पंचायत के बोचिंग में अटल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 118 पात्र परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ पर्यटन व्यवसाय को विकसित करने पर बल दे रही है।
चौहारघाटी में पर्यटन को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत देशी विदेशी पर्यटकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो। घटासनी-बरोट सड़क मार्ग के अपग्रेडेशन कार्य के लिए चौबीस करोड़ रुपए की धन राशि मंजूर हुई है। निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। शीघ्र ही सड़क चकाचक की जाएगी। इससे पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बरोट-मियोट सड़क को चौड़ा करने और रिटेनिंग वाल निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। मुल्थान समीप लंबाड़ग में एक करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। बोचिंग से लपास सड़क का कार्य पर बीस लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर वचनबद्ध है।
द्रंग विधानसभा क्षेत्र में पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को मजबूत करने के लिए तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि गृहणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को जहां धुएं से निजात मिली है। वहीं वन संपदा भी सुरक्षित बची है। पहले गृहणियों को चूल्हा चौका चलाने के लिए जंगलों पर ही निर्भर रहना पड़ता था। सर्दी और बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब कोई भी ऐसा परिवार नहीं रहेगा जहां रसोई गैस कनेक्शन और पानी का नल ना होगा।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hYtEBM
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box