केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘साइकिल फॉर चेंज चैलेंज’ के तहत शहर में हैंडल बार सर्वे राइड का आयोजन किया गया। स्मार्ट सिटी की ओर से आयोजित इस राइड की शुरुआत तिब्बत निर्वासित सरकार की सांसद यशी डोलमा ने ‘साइकिल फॉर चेंज चैलेंज’ प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसका लक्ष्य साइक्लिंग करने में आने वाली दिक्कतों व कमियों का पता लगाना था। इसके आधार पर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बाधाएं दूर कर साइक्लिंग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। साइकिल रैली में विधायक विशाल नैहरिया व महापौर देवेंद्र जग्गी भी रैली का हिस्सा बने। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि सभी लोगों को बेहतर स्वस्थ जीवन के लिए साइक्लिंग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
शहर में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए ‘स्मार्ट सिटी’ अभियान के तहत पहले चरण में मैक्लोडगंज-फरसेटगंज-टेंगलबोर्ड-मालरोड़-मैक्लोडगंज व दाड़ी, सिद्धपुर, खनियारा, दाड़नू को सुरक्षित साइक्लिंग कॉरिडोर के लिए प्रस्तावित किया है। इसी प्रकार सुरक्षित साइक्लिंग नेबरहुड श्रेणी में क्रिकेट स्टेडियम-बड़ोल-धौलाधार कॉलोनी, नोरबुलिंगा, सेक्रेड कार्ट स्कूल को प्रथम चरण में सम्मिलित किया गया है। ‘साइकिल फॉर चेंज चैलेंज’ पर केंद्र सरकार को प्रभावी प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ शरीर की अवधारणा के साथ कार्य किए जाएंगे।
इस अभियान की प्रेरणा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने पब्लिक यातायात माध्यमों के स्थान पर ग्रीन साइक्लिंग जैसे स्वस्थ परिवहन माध्यम को अपनाया है। उन्होंने कहा कि शहरों पॉप-अप, साइकिल लेन, ट्रैफिक रहित क्षेत्र में एक बृहत साइकिल नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिसमें पूरे शहर के लिए कनसैप्ट तैयार कर, संबंधित शहर के लोगों से चर्चा करके भविष्य के लिए पूर्ण वित्तीय योजना तैयार की जा रही है जिसका पहला चरण 20 अक्टूबर को पूर्ण होगा। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम एवं एमडी व सीईओ स्मार्ट सिटी प्रदीप ठाकुर, धर्मशाला नगर निगम के महापौर देवेंद्र जग्गी, उप महापौर औंकार नैहरिया ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32UEiFs
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box