सभी सिविल अस्पतालों में ‘रैपिड एंटीजेन टेस्ट’ की सुविधा, 15 से 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कोरोना से ‘बचाव ही समाधान’ है। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती सभी को पूरी सावधानी बरतते हुए अपने आप को और अन्यों को संक्रमण से बचाना है। वे मंडी में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आग्रह किया कि घर से निकलते हुए मास्क पहनने और साबुन से बार बार हाथ धोने अथवा सैनिटाइजर के प्रयोग को अपनी आदत का हिस्सा बना लें ।

सोशल डिस्टेंसिंग मानकों का ठीक से पालन करें।
संक्रमण को फैलने से रोकने पर जोर जिला प्रशासन का सारा ध्यान संक्रमण को फैलने से रोकने पर है। इसके लिए जनभागीदारी बड़ी जरूरी है। जनजागरूकता से स्वच्छता के सामान्य नियमों का पालन करके संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि लोगों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोग लापरवाह हुए हैं।

किसी भी व्यक्ति का यह सोचना कि ‘मुझे कोरोना नहीं होगा’ अथवा ‘सभी को तो होना ही है’ ये दोनों नजरिये बहुत घातक हैं। यदि किसी को कोरोना के लक्षण लगेें, तो तुरंत डॉक्टरी सहायता लें। जोनल अस्पताल मंडी और नेरचौक मेडिकल कॉलेज के साथ साथ अब जिला के सभी सिविल अस्पतालों में ‘रैपिड एंटीजेन टैस्ट’ की सुविधा उपलब्ध है।

यह टैस्ट भी निशुल्क किए जा रहे हैं। किसी में कोरोना के लक्षण हों तो वे तुरंत अस्पताल में रैपिड टैस्ट करवा लें। इसकी रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में आ जाती है। रोग का जल्दी पता लगने से समय पर उचित ईलाज दे पाना संभव होगा जिससे बहुमूल्य जीवन बचेंगे।

जिला में विशेष जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण बहुत जल्द आरंभ किया जाएगा। कोरोना से बचाव को लेकर सूचना-शिक्षा-संचार (आईईसी) कैंपेन के तहत प्रत्येक व्यक्ति तक कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश पहुंचाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hYtFFQ

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box