एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से घायल लैब अटेंडेंट का 10 दिन बाद बुधवार को निधन हो गया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था और अब उनके निधन के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर इस घटना की जांच तेज कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक भिड़ा गांव के संजीव कुमार 14 सितंबर को सुबह सड़क के किनारे सैर कर रहे थे कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ दिन उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया था, लेकिन बुधवार को उनका निधन हो गया है उनके निधन की सूचना परिजनों ने सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक का अब पोस्टमार्टम करवाया है। मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा होने के चलते पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।
उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। संजीव मटाहणी स्कूल में इन दिनों बतौर लैब अटेंडेंट तैनात थे। जिस जगह पर यह सड़क दुर्घटना हुई है। वहां पहले भी तीन चार लोग बड़े हादसों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अभी तक भी इस जगह को ब्लैक स्पॉट चिन्हित नहीं किया है। जिसे लेकर आसपास के लोगों में भी रोष है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा होने के चलते इसमें मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अज्ञात गाड़ी द्वारा मारी गई टक्कर को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32XXhPj
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box