सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग के सफर को और आसान और सुगमता पूर्वक बनाने के लिए बीआरओ ने दारचा में भागा नदी पर 360 मीटर लंबा पुल तैयार कर लिया है। यहां अक्सर नदी में बाढ़ आने के कारण छोटा पुल हर बार बह जाता था ऐसे में यहां से आना जाना मुश्किल हो जाता था ऐसे में बीआरओ के दीपक परियोजना ने इस पुल को तैयार कर लिया है। जिसका वीरवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल कार्यक्रम के तहत लोकार्पण करना था लेकिन किसी कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
दारचा पुल के साथ साथ टनल के नार्थ पोर्टल पर भी चंद्रा नदी पर एक पुल तैयार कर लिया गया है। इन पुलों और टनल के बनने से अब लेह की राह और आसान हो जाएगी। एक ओर जहां अटल रोहतांग टनल से लेह की दूरी 46 किलोमीटर कम होगी तो वहीं दारचा में पुल बनने से भी 400 मीटर दूरी कम होने साथ भागा नदी में आने वाली बाढ़ से भी छुटकारा मिल जाएगा।
बताया जा रहा है कि दारचा में भागा नदी पर बना यह पुल हिमाचल का सबसे लंबा पुल होगा, जबकि 485 किमी लंबे मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर दारचा का यह पुल सबसे लंबा पुल बना है। बीआरओ ने पुल को करीब छह हिस्सों में बड़े-बड़े पिलर के ऊपर तैयार किया है। पुल पर वाहनों के साथ लोगों के चलने के लिए दोनों तरफ चार-चार फीट के फुटपाथ की सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार ब्रिज की चौड़ाई करीब 21 मीटर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iX4wfY
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box