आधे घंटे में संक्रमण का पता लगाने वाली कोरोना टेस्ट किट को मंजूरी देगा जापान





टोक्यो। जापान कोरोना वायरस की जांच के लिए एक ऐसे टेस्ट किट की मंजूरी देने के लिए तैयार है, जिससे 15 से 30 मिनटों में वायरस से संक्रमित होने या न होने का पता लगाया जा सकता है। क्योडो समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है कि जापानी सरकार अपनी सार्वजनिक बीमा प्रणाली के अंतर्गत नए टेस्ट करवाएगी। इस नई तरह की जांच (एंटिजन टेस्ट) में वायरस में पाए जाने वाले प्रोटीन पर परीक्षण किया जाएगा। इस तरह की जांच फ्लू मामले में पहले किये जा चुके हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमन का पता लगाने के लिए सामान्य तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट में नमूने को प्रयोगशालाओं में भेजे जाते हैं और रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ मामलों में तो रिपोर्ट के लिए रोगी को सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ता है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री कट््सुनोबु कोटो ने कहा है कि एंटिजेन टेस्ट की कमी होने पर पीसीआर टेस्ट को काम में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से इन दो तरह की टेस्ट किट का इस्तेमाल किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box