चंबा में 3 और कोरोना पॉजिटिव मामले, तीनों सलूणी क्षेत्र के



Chamba: Himachal Pradesh  के जिला चंबा से एक और बुरी खबर सामने आई है। जिला चंबा में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों लोग उन लोगों के संपर्क में आए थे जो बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तीनो लोग उपमंडल सलूणी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। और हाल ही में आए दो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से यह भी चपेट में आ गए। प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर बीते दिन उक्त लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनमें तीनो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

अब हिमाचल प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 58 हो गई है। और एक्टिव केस हिमाचल में 18 हो गए हैं। कहीं ना कहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के लिए यह एक बहुत बड़ी बुरी खबर है कि दिन प्रतिदिन जिला चंबा में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

सीएमओ चंबा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह लोग वही है जो बीते दिन पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया था कि प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर इन लोगों के सैंपल लिए गए थे और सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box