चम्बा: जिला चंबा से सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित करीब 9 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए टांडा भेजे गए हैं। सबसे अधिक तीसा से तीन सैंपल एकत्र हुए हैं। वहीं किहार से भी तीन सैंपल भजे गए। इसके अलावा दो सैंपल तथा एक सैंपल चूड़ी ब्लॉक से दोहराया गया। चुड़ी ब्लॉक से भेजे गए सैंपल की रिर्पोट न आने के कारण दोबारा भेजा गया है।
जिले में अब हर ब्लॉक में खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला किसी तरह भी छुपा न रहे। सैंपल को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो और किसी के मन में कोई संदेह न रहे। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा से 9 लोगों के सैंपल एकत्र करके भेजे गए हैं। वहीं चंबा से बीते वीरवार को भेजे गए रिर्पोट का भी इंतजार है


No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box