कुल्लू में 15 गाडि़यां जब्त, चोरी-छिपे जाने वाले 337 लोग दबोचे

कुल्लू- लॉकडाउन व कर्फ्यू की अवहेलना करने पर जिला पुलिस कुल्लू ने विभिन्न जगहों पर 51 लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सीमाओं ही नहीं, बल्कि अन्य कई संभावित ठिकानों पर नजर रखी हुई है। उपायुक्त कुल्लू ने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए बिना कारण घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। एसपी भी रात-दिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वहीं बंजार, आनी, निरमंड, मणिकर्ण, सैंज, भुंतर, मनाली और कुल्लू की पुलिस टीमें भी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद जिला पुलिस ने चौकसी को और बढ़ा दिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह के मुताबिक देश में जारी लॉकडाउन और हिमाचल में जारी कर्फ्यू के दौरान पिछले कुछ दिनों में इसकी अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 32 मुकदमे पंजीकृत किए।
इनमें 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 15 गाडि़यों को इंपाउंड किया गया है। इन 32 मुकदमों में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला भी शामिल है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे दो किलो 479 किलो अफीम डोडे पकड़े गए हैं। दो मामले अवैध शराब बेचने की कोशिश के हैं।

वहीं, पुलिस ने 337 लोगों को चोरी-छिपे पैदल रास्तों से आते-जाते हुए पकड़ा है। एसपी ने बताया कि रविवार को 200 से ज्यादा प्राइवेट गाडि़यों को भी मार्केट एरिया से वापस भेजा गया। एसपी गौरव सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन और कर्फ्यू का पालन करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box