हिमाचल बजट 2021 Live पंचायत चौकीदारों, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा


विस्तार पंचायत चौकीदारों का मानदेय 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा। सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय भी 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं। इन्हें 10-10 लाख दिए जाएंगे। 412 नई ग्राम पंचायतें बनाईं। अब कुल 3615 पंचायतें हो गई हैं। सभी नवगठित पंचायतों में पंचायत घर बनेंगे। यह चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे। 

पंचायतों में 2982 कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगे। बागवानों के लिए 5 लाख पौधों का आयात किया जाएगा। बागवानों को उपदान देने के लिए नई स्वर्ण जयंती समृद्ध बागवान योजना शुरू की जाएगी। हेलनेट के लिए बागवानों को उपदान दिया जाएगा। इसके लिए 60 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। राज्य मधुमक्खी बोर्ड के गठन की घोषणा। 

20121-22 में फूलों की खेती के लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। बागवानों के लिए 543 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। दूध खरीद मूल्य 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा। 20121-22 में मिल्कफेड को 28 करोड़ अनुदान दिया जाएगा। जायका परिजयोना को प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा। प्राकृतिक कृषि से 50 हज़ार नए किसान जोड़े जाएंगे। 

नाबार्ड के तहत विधायक प्राथमिकता राशि को 120 करोड़ से 135 करोड़ किया जाएगा। प्रदेश के दो विवि के लिए 5 करोड़ का अनुसंधान कोष स्थापित किया जाएगा। सिंचाई के तहत 4000 हेक्टेयर क्षेत्र लाया जाएगा। विधायक महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को विधायक निधि से 50 हजार रुपये की अनुशंसा कर सकेंगे। 

1 अप्रैल 2021 से वेतन और मानदेय बहाल किए जाएंगे। डिस्क्रिशनरी ग्रांट को भी 1.75 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.80 करोड़ रुपये किया। आईटीआई संस्थानों में वाडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box