10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड डेटशीट जारी स्कूल शिक्षा बोर्ड का ऐलान, आठ मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं


स्कूल शिक्षा बोर्ड का ऐलान, आठ मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व जमा दो श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा मार्च, 2021 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। मैट्रिक की परीक्षा आठ से 20 मार्च तक सुबह के सत्र यानी आठ बजकर 45 से 12 बजे तक संचालित होगी। वहीं जमा दो की परीक्षा आठ से 20 मार्च तक सुबह 8ः45 से 12 बजे तक तथा सायं सत्र में 1ः45 से पांच बजे तक संचालित होगी। 

अध्यक्ष डा. सुरेश सोनी ने बताया कि परीक्षा संचालन में नियुक्त स्टाफ के साथ ही परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पूर्व अपने केंद्र पर उपस्थिति देनी होगी। परीक्षार्थियों को सेनेटाइजिंग के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में भी सोशल डिस्टेसिंग अपनाते हुए ही बैठने की व्यवस्था होगी।


डेटशीट


दसवीं (सुबह के सत्र में 8:45 से 12 बजे तक)


डेट         सबजेक्ट


आठ मार्च हिंदी


10 मार्च   गणित


12 मार्च   विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी


13 मार्च   फाइनांशियल लिटरेसी


15 मार्च   अंग्रेजी


17 मार्च   संस्कृत, उर्दू, पंजाबी,                        तमिल, तेलुगू


18 मार्च   कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, प्लंबर, ब्यूटी एंड वैलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स


20 मार्च   सामाजिक विज्ञान  


12वीं (सुबह के सत्र में 8ः45 से 12 बजे तक)


डेट         सबजेक्ट


आठ मार्च             अंग्रेजी


नौ मार्च    इकोनॉमिक्स, मैथेमेटिक्स


12 मार्च   अकाउंटेंसी, फिजिक्स,


13 मार्च   कम्प्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, ऑटोमोबाइल्स, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई


15 मार्च   केमेस्ट्री


16 मार्च   हिस्ट्री


17 मार्च   हिंदी


18 मार्च   बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी


19 मार्च   पोलीटिकल साइंस


20 मार्च   जियोग्रॉफी


12वीं (सांयकालीन सत्र 1ः45 से पांच बजे तक)


डेट         सबजेक्ट


नौ मार्च    साइकॉलोजी


10 मार्च   संस्कृत


12 मार्च   ह्यूमन इकोलॉजी व फैमिली साइंस


13 मार्च   फिलॉस्पी, फ्रेंच व उर्दू


15 मार्च   सोशोलॉजी


17 मार्च   म्यूजिक


18 मार्च   पब्लिक एडमिस्ट्रेशन


19 मार्च   डांस व फाइन आर्ट्स


20 मार्च फाइनांशियल लिटरेसी


 


छठी-सातवीं की भी लगेंगी कक्षाएं, 15 फरवरी से नियमित पढ़ाई के लिए आना होगा स्कूल


हिमाचल कैबिनेट में फैसला


हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें राज्यपाल से 26 फरवरी से 20 मार्च तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आयोजित करने की संस्तुति करने का निर्णय लिया गया। बजट सत्र में 17 बैठकें आयोजित करवाई जाएंगी। बैठक में जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल में सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को आठ फरवरी, 2021 से खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के किसी शैक्षणिक संस्थान में यदि कोई अध्यापक या कर्मचारी या विद्यार्थी कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है, तो संस्थान 48


घंटों के लिए बंद रहेगा और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सेनेटाइजेशन के उपरांत खोला जाएगा। मंत्रिमंडल में निर्णय लिया  गया कि 15 फरवरी से छठी और सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थी भी पढ़ाई के लिए अपने स्कूलों में उपस्थित होंगे। पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थी अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाओं में उपस्थित रहेंगे। मंत्रिमंडल ने मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत स्कूलों में पके हुए भोजन परोसने को 31 मार्च, 2021 तक भी बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों को सूखा राशन प्रदान किया जाएगा और खाना पकाने की लागत लाभार्थियों/अभियार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। वर्ष 2021-22 का शैक्षणिक सत्र पहली अपै्रल, 2021 से शुरू होगा। बैठक में जिला ऊना के टाहलीवाल में उद्योग विभाग की 20 कनाल और एक मरला भूमि जनरल इंजीनियरिंग क्लस्टर स्थापित करने के लिए सालाना एक रुपए प्रति वर्ग मीटर लीज पर 30 वर्ष की अवधि के लिए हरोली औद्योगिक अधोसंरचना विकास संस्था के पक्ष में देने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में मरीजों की सुविधा के लिए एक-एक आधुनिक एंबुलेंस (रोगी वाहन) को तीन माह के लिए मैसर्ज जीवीके ईएमआरआई कम्पनी के माध्यम से चलाने को भी अनुमति प्रदान की।


बैठक में राइट ऑफ -वे पॉलिसी-2021 के प्रारूप को अधिसूचित करने की स्वीकृति प्रदान की, ताकि दूरसंचार संरचना स्थापित करने के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शिता व समयबद्ध पूर्ण किया जाए। यह दूरसंचार क्षेत्र में ईज ऑफ  डूइंग बिजनेस लागू करने में भी सहायक सिद्ध होगा। मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में चालक/संचालक के 150 पदों को सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से भरने को भी स्वीकृति दी।


बैठक में फ्राश-कम-चौकीदार-कम-माली के 50 पदों को दैनिक आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से तथा हि.प्र. सचिवालय में सफाई कर्मियों के 28 पदों को आउटसोर्स आधार पर भरने की स्वीकृति दी गई। करुणामूलक आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लिपिकों के दस तथा चतुर्थ श्रेणी के सात पदों को नियुक्त करने की अनुमति दी। सूचना एवं जन संपर्क विभाग में वाहन चालकों के पांच पदों को भरने का भी निर्णय लिया। कानून, व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस में दैनिक आधार पर बद्दी जिला पुलिस में 30 होमगार्ड स्वयं सेवकों को तैनात करने को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में हिमाचल प्रदेश कराधान (सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर)  नियम 2021 को हिमाचल प्रदेश कराधान (सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर) नियम 1993 को रद्द कर तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की, ताकि करों के सभी भुगतान, मांग अथवा अन्य राशि को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के अतिरिक्त मैनुअल माध्यम से किया जा सके।


हिमाचल प्रदेश में साहसिक गतिवधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों व लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर नियमों में संशोधन किया गया है। शुक्रवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश जल क्रीड़ा और संबद्ध क्रियाकलाप प्रारूप नियम-2021 और हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियों (संशोधन) नियम-2021 को भी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने राज्य में एयरो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स नियम-2020 को भी मंजूरी दी। इसके तहत पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ आयोजकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के तहत रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग को लाइसेंस प्रदान करने के नियम सख्त किए गए हैं।


हिमाचल मंत्रिमंडल के निर्णय


 पहली से चौथी की पढ़ाई फिलहाल ऑनलाइन  सरकाघाट उपमंडल के सभी सरकारी स्कूल आठ से खुलेंगे  अध्यापक या छात्र पॉजिटिव आया, तो 48 घंटे बंद रहेगा स्कूल  मिड-डे-मील योजना में 31 मार्च तक सूखा भोजन ही दिया जाएगा  टाहलीवाल में जनरल इंजीनियरिंग क्लस्टर के लिए लीज पर दी जमीन  सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को मिलेगी एक-एक आधुनिक एंबुलेंस   विभिन्न विभागों में भरेंगे 200 से ज्यादा पद


छह मार्च को आएगा हिमाचल का बजट


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह मार्च को आगामी वित्त वर्ष का बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होगा। बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र का आगाज राज्यपाल बंडारू  दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ होगा। सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी। बजट सत्र में पांच व 19 मार्च को दो दिन गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हो सका था। मानसून सत्र के बाद सदन में पक्ष व विपक्ष एक मर्तबा फिर आमने-सामने होंगे।


विश्वविद्यालयों-होस्टल पर अभी फैसला नहीं


प्रदेश मत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और उनके होस्टल के खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसा माना जा रहा था कि शुक्रवार की बैठक में सरकार निर्णय ले लेगी। यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ाई की आस में बैठे छात्रों का इंतजार और लंबा हो गया है।


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बने एसीएस


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा को एसीएस पद पर प्रोमोशन का तोहफा दिया गया है। वर्ष 1991 के आईएएस अधिकारी जेसी शर्मा अब जयराम सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। उनकी पदोन्नति के लिए मंत्रिमंडल ने एसीएस की नई पोस्ट क्रिएट करने को मंजूरी प्रदान की। राज्य में इस समय एक मुख्य सचिव के अलावा छह अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।


बर्फबारी के चलते नहीं पहुंच पाए ज्यादातर मंत्री


कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ चार मंत्री ही मौजूद रह सके, क्योंकि बर्फ की वजह से रास्ते बंद थे। ई-कैबिनेट के जरिए शेष लोग जुड़े। जो मंत्री बैठक में पहुंचे, उनमें महेंद्र सिंह, राकेश पठानिया, राम लाल मार्कंडेय, सुरेश भारद्वाज शामिल थे।


मंडी में फिर धमाका, 36 शिक्षक पॉज़िटिव


सरकाघाट; पद्धर, करसोग, गोहर और सदर के 18 स्कूलों में तैनात अध्यापक निकले संक्रमित



मंडी जिला में एक बार फिर 36 अध्यापक कोरोना संक्रमित निकले हैं। सरकाघाट के बाद अब पद्धर सदर और गौहर उपमंडल में भी शिक्षकों का कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हो गया है।  शुक्रवार को जिला में कोरोना संक्रमण के कुल 43 मामले सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए 36 शिक्षक सरकाघाट, पद्धर, करसोग, गोहर, सदर उपमंडल के 18 स्कूलों में कार्यरत हैं। सबसे अधिक सात मामले द्रंग हलके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार में आए हैं। कथोग स्कूल के चार व मिडल स्कूल झीड़ी व प्राइमरी स्कूल पिप्सू का एक-एक शिक्षक पॉजिटिव पाए गए हैं। करसोग के स्कूल खील के दो शिक्षक, स्कूल चच्योट के तीन व कोट स्कूल का एक शिक्षक कोरोना की चपेट में आया है। स्कूल चोलथरा, हाई स्कूल सरकीधार, प्राइमरी स्कूल चंगेड़, स्कूल खखरियाना, मिडल स्कूल सकरयार का एक-एक शिक्षक पॉजिटिव पाया गया है। स्कूल टिहरी के दो व केंद्रीय प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका कोरोना की चपेट में आई है। मिडल स्कूल बाहू की एक शिक्षिका के अलावा द्रंग के मैगल, मंडी शहर के टारना रोडए सुंदरनगर के चत्तरोखड़ी के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र ठाकुर ने नए मामलों की पुष्टि की है।


31 मार्च तक मिड-डे मील बंद, कोविड मामला आने पर 48 घंटे बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान


हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 31 मार्च तक स्कूलों में आठवीं तक के छात्रों को मिड-डे मील नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने मिड-डे मील वर्कर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोपहर का खाना देने के फैसले को स्थगित कर दिया है। कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को मिड-डे मील घर पर सूखे राशन के तौर पर पहुंचाया जाएगा।


इस बीच शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में सरकार ने छठी व सातवीं कक्षा के छात्रों की भी 15 फरवरी से कक्षाएं शुरू करने का ऐलान कर दिया है। यानी कि अब स्कूलों में पांचवीं से जमा दो तक के छात्रों की रेगुलर कक्षाएं लगेंगी। पांचवी, आठवीं व नौवीं से लेकर जमा दो तक के छात्रों की कक्षाएं पहली फरवरी से पहले ही आयोजित हो रही हैं। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर किसी स्कूल में शिक्षक, कर्मचारी अथवा कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव आता है, तो ऐसे में 48 घंटे के लिए वह शिक्षण संस्थान बंद किया जाएगा। सरकार ने आदेश दिए हैं कि 48 घंटे के भीतर स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान को सेनेटाइज करने की व्यवस्था प्रबंधन को करनी होगी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 15 फरवरी के बाद सभी स्कूलों में कक्षा पांचवीं से जमा दो तक के छात्रों का आना शुरू हो जाएगा। स्कूल पिं्रसीपल को यह अधिकार दिया गया है कि वे पूरे प्रोटोकॉल के तहत स्कूलों में छात्रों को बुलाएं व सोशल डिस्टेंसिंग में बिठाएं।


सरकाघाट के स्कूल आठ से


सरकाघाट के स्कूलों को आठ फरवरी से खोला जाएगा। कैबिनेट की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकाघाट उपमंडल व जिला मंडी के सभी सरकारी शिक्षण संस्थान पूरे प्रोटोकाल के साथ सोमवार से खुल जाएंगे।


पंद्रहवें वित्तायोग ने बढ़ा दी टेंशन, अर्थव्यवस्था पर जीएसटी संग्रहण में कमी का असर 


15वें वित्तयोग की रिपोर्ट में दिए गए सुझावों ने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। टैक्स कलेक्शन के मामले में सरकार को पिछले सालों में नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि इस साल स्थिति कुछ हद तक सुधरी है, लेकिन फिर भी व्यवस्था करनी जरूरी है। एक ओर जहां सरकार के खजाने में अपने करों से होने वाली आय व सकल घरेलू उत्पाद के बीच का अंतर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जीएसटी व वैट संग्रहण में कमी का असर भी अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है।


आलम यह है कि आय के साधन बढ़ाने बारे सोचने के बजाय प्रदेश की सरकारें सालों से कर्ज पर ही निर्भर कर रही हैं। साल 2018-19 में प्रदेश का कर्ज सकल घरेलू उत्पाद के 35 फीसद से भी अधिक था। पंद्रहवें वित्तायोग की सिफारिश के बाद बेशक प्रदेश को 14वें वित्तायोग की सिफारिशों के मुकाबले छह हजार करोड़ सालाना केंद्रीय करों का हस्तांतरण अधिक होगा, बावजूद इसके आयोग ने प्रदेश की आर्थिक को लेकर अपनी रिपोर्ट में कर्जों के साथ-साथ जीएसटी व वैट के संग्रहण में कमी की ओर इशारा किया है। वित्तायोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद में जीएसटी व वैट का हिस्सा महज 2.94 फीसदी है। वर्ष 2016 -17 में जहां प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में जीएसटी की हिस्सेदारी 3.5 फीसदी थी, वहीं 2017-18 में यह कम होकर 3.2 फीसदी ही रह गई। वित्तायोग की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि प्रदेश को अपने करों से होने वाली आमदन में जीएसटी की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी है। राष्ट्रीय औसत पर यह 70 फीसदी है।


शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में औसत से ज्यादा खर्च


वित्तायोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल राष्ट्रीय औसत से अधिक खर्च कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर खर्च 2599 तथा शिक्षा पर 7901 रुपए है। इन दोनों क्षेत्रों में हिमाचल का प्रति व्यक्ति खर्च राष्ट्रीय औसत से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य व शिक्षा के अलावा स्वच्छता व पेयजल के मामले में भी हिमाचल राष्ट्रीय औसत से अधिक खर्च कर रहा है। जाहिर है कि प्रदेश में मानव विकास सूचकांकों पर आयोग ने संतोष जताया है।


एक दिन में 15 हजार मरीजों ने हराया कोरोना, यहां जानें संक्रमण का आंकड़ा


नई दिल्ली — देश में कोरोना संक्रमण से निजात पाने वालों के दैनिक घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान 15 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए, जिससे सक्रिय मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच देश में अब तक 49 लाख 59 हजार 455 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। गुरुवार को पांच लाख नौ हजार 893 लोगों को टीका लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12,408 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख दो हजार से अधिक हो गया है।


इसी दौरान 15,853 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 96 हजार 308 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर एक लाख 51 हजार 460 रह गये हैं। इसी अवधि में 120 मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 823 हो गया।


देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.16 और सक्रिय मामलों की दर 1.40 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर अभी 1.43 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2649 सक्रिय मामले कम हुए और इनकी संख्या अब 36,113 रह गई है, वहीं 5339 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.48 लाख के पार हो गयी है, जबकि 46 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,215 हो गया है। सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।


पीएम मोदी की भतीजी को नहीं दिया पार्षद का टिकट


गुजरात भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी को निकाय चुनाव का टिकट देने से मना कर दिया है। सोनल ने अहमदाबाद नगर निगम से टिकट मांगा था। पार्टी का कहना है कि नए नियमों के मुताबिक, बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को इस चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा।


इसके तहत ही सोनल को टिकट नहीं दिया गया है। गुजरात में फरवरी के आखिर में निकाय चुनाव होने हैं। सोनल प्रधानमंत्री के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की बेटी हैं, जो गुजरात उचित मूल्य दुकान संघ के अध्यक्ष भी हैं। सोनल ने मीडिया से कहा था कि उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम के बोदकदेव वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगा है। भाजपा ने गुरुवार को अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, तो उसमें सोनल का नाम नहीं था। वहीं, सोनल का टिकट काटे जाने पर जब पत्रकारों ने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां नियम सबके लिए बराबर हैं।


50 लाख को टीका डेढ़ लाख मरीज शेष,  एक दिन में 12 हजार से अधिक नए मामले


 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा ने दी कोरोना को मात


देश में कोरोना संक्रमण से निजात पाने वालों के दैनिक घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान 15 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए, जिससे सक्रिय मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच देश में अब तक 49 लाख 59 हजार 455 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। गुरुवार को पांच लाख नौ हजार 893 लोगों को टीका लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12408 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख दो हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 15853 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 96 हजार 308 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले घटकर एक लाख 51 हजार 460 रह गये हैं।


इसी अवधि में 120 मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 823 हो गया। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.16 और सक्रिय मामलों की दर 1.40 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर अभी 1.43 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2649 सक्रिय मामले कम हुए और इनकी संख्या अब 36113 रह गई है, वहीं 5339 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.48 लाख के पार हो गई है, जबकि 46 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51215 हो गया है।


अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड से दिया इस्तीफा, जवाब मिला थैंक यू


वाशिंगटन — अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (टेलीविजन और रेडियो कलाकारों की संस्था) से इस्तीफा दे दिया है। गिल्ड की अनुशासन समिति द्वारा गत छह जनवरी को कैपिटल हिल (संसद भवन) में घटित घटना को लेकर श्री ट्रंप निष्कासित करने के लिए मतदान करने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।


श्री ट्रंप ने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड की अध्यक्ष गेब्रिएल कार्टेरिस को लिखे पत्र में कहा कि मैंने आपको यह पत्र मेरी संघ की सदस्यता को समाप्त किए जाने को लेकर कथित तौर पर होने वाली सुनवाई के मद्देनजर लिखा है। मेरी इच्छा आपकी संस्था के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने की नहीं है। वहीं, गिल्ड ने श्री ट्रंप के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उनकी चि_ी का दो शब्दों में जवाब दिया और लिखा कि थैंक यू

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box