मालरोड पर पानी की मेन लाइन में लीकेज आ गई। यहां से लोअर बाजार को सप्लाई जाती है। पानी में लीकेज की वजह से लोअर बाजार एरिया को सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं दी गई। लीकेज का पता चलने के बाद एसजेपीएनएल की ओर से पानी की लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
हालांकि इस दौरान मालरोड के आसपास के सार्वजनिक नलकों में पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। इस बीच शुक्रवार को शिमला को पेयजल परियोजनाओं से पर्याप्त पानी मिला। एक दिन पहले गुम्मा और गिरि से पानी की सप्लाई में भारी कमी आई थी। लेकिन शुक्रवार को इन सभी परियोजनाओं से शहर को 41.34 एमएलडी पानी मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bpHe1k
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box