प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज से बारिश-बर्फ बारी


शिमला शुक्रवार को सुहावने मौसम के बीच तफरीह को निकले सैलानी
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में शनिवार को गर्जन के साथ बारिश-ओलावृष्टि होगी। पहाड़ों पर ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा मैदानी इलाकों सहित पहाड़ों पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 24 जनवरी को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 25 से 28 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम खराब बना रहा। दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बाद शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था, जिससे अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री तक की भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है।
तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में दिन के समय ठंड का एहसास हुआ। ऊना के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा सात डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा सुंदरनगर में छह, कांगड़ा में पांच, हमीरपुर, चंबा व डलहौजी में चार डिग्री तक पारा गिरा है केलांग को छोड़कर समूचे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केलांग के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आंकी गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो दिनों के दौरान बारिश बर्फबारी होगी, जबकि राज्य में 25 जनवरी से मौसम साफ बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box