हिमाचल में दो हादसों में पांच की मौत; चंबा-सलूणी रोड से लुढ़की गाड़ी, दो लोगों ने तोड़ा दम

 

सलूणी, सुरंगानी

चंबा-सलूणी मुख्य मार्ग पर भतयूंड पुल के समीप एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। कार में दो लोग ही सवार थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। शनिवार दोपहर बाद बयाना पंचायत के काकडांई गांव का जर्म सिंह व विजय सलूणी से कार में सवार होकर वापस घर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान घर के ठीक नीचे भतयूंड पुल के समीप पास कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक से नीचे लुढ़क गई। परिणामस्वरूप इसमें सवार जर्म सिंह व विजय की मौके पर ही मौत हो गई। कार को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित करने के साथ राहत व बचाव कार्य आरंभ किए। सूचना पाते ही सुरंगानी पुलिस चौकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों के सहयोग से मृतकों के शवों को ढांक से उठाकर वाहन के जरिए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाए।

पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में भादंसं की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।

कुल्लू में टिप्पर ने कुचल डाली बुजुर्ग

भुंतर। जिला कुल्लू के बजौरा में एक टिप्पर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। महिला सड़क पार कर रही थी कि टिप्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इसकी तहकीकात आरंभ कर दी। पुलिस ने टिप्पर को अपने कब्जे में ले लिया और टिप्पर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box