हिमाचल में फंदे से लटका मिला व्यक्ति; दूसरा कमरे में मृत मिला और तीसरा मकान में लगी आग में झुलसा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहला मामला जिला कुल्लू के दूर दराज क्षेत्र ब्रो में सामने आया, जहां एक शख्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। SP कुल्लू गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि एक शख्स के खुदकुशी करने की खबर मिली थी।

मौके पर जाकर देखा कि शख्स पंखे से नाइलॉन की पीले रंग की रस्सी का फंदा लगा रखा था। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुशील कुमार शुक्ला पुत्र मटरू राम गांव मकरोड़ डाकघर धार गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। यह फिलिंग स्टेशन में सेल्समैन का काम करता था। गवाह ने बताया कि सुशील नशा, शराब, सिगरेट आदि का सेवन अधिक करता था तथा मायूस व परेशान रहता था, परंतु कारण नहीं बताता था। अब तक की जांच में पाया गया है कि व्यक्ति की आत्महत्या करने का कारण निजी परेशानी है।

कमरे में मृत मिला व्यक्ति

मनाली क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने क्वार्टर में मृत मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। SP कुल्लू गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक माली है और कॉटेज के नीचे किराए के क्वार्टर में अकेला रहता था। पूछताछ में उसकी पहचान 47 वर्षीय महंत निवासी ग्रामीण चंजरा जोगिंद्रनगर मंडी के रूप में हुई है। SP ने बताया कि घटनास्थल की जांच से ऐसा लगता है कि वह नशे की हालत में था

मकान में लगी आग में व्यक्ति झूलसा

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में फदेड़ गांव में एक मकान में आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति झूलस गया है और उसकी मौत हो गई है। नीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भयानक थी। इस दौरान अपने घर को बचाते हुए मालिक भी इसकी चपेट में आ गया। जिससे वह पुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। SP कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत जावन के प्रधान ने जीवानंद के घर में आग लगने की खबर दी थी। आग में झुलसने से जीवानंद की मौत हो गई है। वहीं आग में लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। - फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XcJReA

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box